रुड़की – खड़े हाथ वाले संत के एक फीट लंबे नाखून – रात भर दर्शन को जमी रही भीड़

Share Now

बाबा के नाखून

रूड़की के मंगलौर क्षेत्र के गाँव निजामपुर हरचंदपुर गांव में रात के अंधेरे में एक व्यक्ति के घर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी , दरसल यह भीड़ एक अनोखे सन्त को देखने के लिए पहुंची । दरसल पंजाब से आये इस अनोखे सन्त के नाखून लगभग एक फिट लम्बे है । यह सन्त जैसे ही निजामपुर गांव में अपने भक्त के घर पहुंचे तो उनको देखने के लिए गांव के लोगो की भीड़ उमड़ गई । मिली जानकारी के अनुसार यह सन्त 19 साल से हठयोग वाली तपस्या कर रहे है । तस्वीरों में आप देख सकते है । इनका हाथ सीधा ऊपर की ओर है, ओर नीचे हाथ के नाखून लटके हुए है । जिनकी लम्बाई लगभग एक फिट है । जब गांव के लोगो को इस अनोखे सन्त के आने की जानकारी मिली तो , उनके दर्शन करने के लिए लोगो का तांता लग गया । रात के अंधेरे ही लोग घरों से निकल कर , सन्त के दर्शन करने पहुंचे । वहीं उन्होंने बताया कि वो पंजाब से हरिद्वार महाकुम्भ में जा रहे है , रास्ते मे अपने भक्त से मिलने आये है । वहीं इसी के साथ उन्होंने गांव और देश मे शांति और खुशहाली की कामना की ।

error: Content is protected !!