रुड़की – बिना गार्ड वाले एटीएम को उखाड़ कर सुनसान स्थान ले जाते थे सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे – गिरफ्तार

Share Now

एसपी देहात ने किया खुलासा

रूडकी सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एसबीआई का एटीएम उखाड़ने आए गिरोह के एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि पांच आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पकड़ा गए आरोपी के पास से पुलिस को एक गैस सिलेंडर,एक रेगुलेटर ,गैस कटर के अलावा एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस अब उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। वहीं पुलिस देहरादून के एक होटल के रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाने में लगी है।
एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह के मुताबिक उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा गश्त पर थे जैसे ही वी एसडीएम चौक पर एसबीआई बैंक के पास पहुंचे वहां उन्हें दो गाड़ी खड़ी दिखाई दी जिनमे एक इनोवा और दूसरी गाड़ी आई 20 दिखाई दी पुलिस को सामने आता देख दोनों गाड़ी मौके से फरार हो गई वही पुलिस जब एटीएम के अंदर पहुँची तो उनमें से तीन लोग बाहर निकलकर फरार हो गए जिनमे से एक को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी तफीम ने बताया कि वो सुनसान स्थान पर और गार्ड ना रहने वाले एटीएम को उखाड़ ले जाते है। एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे लगाकर घटना को अंजाम देते हैं ताकि पकड़ में ना आ सकें। आरोपी ने बताया कि घटना से पहले वो सभी देहरादून के एक होटल में रुके थे जहां की जांच में एक पुलिस टीम देहरादून रवाना हो गयी है जो देहरादून होटल के रिकॉर्ड को देखेगी।एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस टीम को इस कार्य के लिए ढाई हजार के नगद पुरस्कार की घोषणा भी की है।

स्वपन किशोर सिंह (एसपी देहात)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!