रुड़की : तार के फंदे से पेड़ पर लटका मिला शव

Share Now

रुड़की

पेड़ पर लटका मिला शव

रुड़की के मंगलौर एनएच 58 हाईवे के पास आम के बाग में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने  पर हडक़म्प मच गया |  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे  उतारा | शव तार के फंदे  पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर तलाशी ली। मृतक व्यक्ति की जेब से डीएल और आरसी भी मिली है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।

सुबह के समय पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि  आम के बाग में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है | सूचना पाकर मौके पर पहुंची कस्बा चौकी पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक की जेब से एक डीएल व आरसी मिली है। डीएल पर प्रमोद कुमार पुत्र गुलाब कुमार निवासी लक्ष्मी पार्क ब्लॉक एच नगलोई वेस्ट दिल्ली दर्शा रहा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्यवाही में जुट गई है

यशपाल बिष्ट  कोतवाल मंगलौर

error: Content is protected !!