रुड़की – कृषि कानून के खिलाफ किसान 23 को करेंगे गवर्नर हाउस का घेराव

Share Now

रूड़की

किसान 23 को करेंगे गवर्नर हाउस का घेराव

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आज प्रशासनिक भवन में प्रेस वार्ता कर ऐलान करते हुए कहा कि आगामी 23 जनवरी को भारी लाव लश्कर के साथ गवर्नर हाऊस का घेराव कर केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि कानून का विरोध जताया जाएगा

किसानों ने कहा की उच्च न्यायालय द्वारा कृषि कानून के आदेशों से वह संतुष्ट नही है क्योंकि सरकार ने अपने ही लोगो के द्वारा बनाई गई कमेटी को खड़ा कर दिया है जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गढ़वाल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि 23 जनवरी को भारी संख्या में हरिद्वार क्षेत्र से किसान गवर्नर हाउस की तरफ कुछ करेंगे और कृषि बिल के विरोध में अपना प्रदर्शन करेंगे

संजय चौधरी गढ़वाल अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत

error: Content is protected !!