रुड़की – नदी के किनारे अवैध कालोनी काट रहा था भू माफिया – तहसीलदार ने लिया खबर का सज्ञान – कारण बताओ नोटिस जारी

Share Now

रूड़की

खबर का हुआ बड़ा असर

रुड़की के रहमतपुर क्षेत्र में रात्मऊ नदी के के बिल्कुल किनारे पर एक भू माफिया द्वारा अवैध कॉलोनी काटने के मामले को प्रमुखता से दिखाये जाने के बाद तहसील प्रशासन नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है | मेरु रेबार की खबर का असर होता दिखाई दे रहा है , रुड़की के तहसीलदार नन्दन कुमार ने बताया कि कॉलोनी मालिक को अब नोटिस भेजा जा रहा है उनसे पूछा जा रहा है कि आखिर किस की अनुमति से उन्होंने नदी के किनारे कॉलोनी काटी है
यदि उन्हें इस बात का जवाब नही मिलता तो कॉलोनी के स्वामी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी

तहसीलदार के इस पूरे मामले में संज्ञान लेने से साफ हो चुका है कि अब भू माफियाओं पर लगाम लग सकती है क्योंकि उनके इस बयान से कही ना कही भू माफियाओं में हड़कंप भी मचा हुआ है

नन्दन कुमार तहसीलदार रुड़की

error: Content is protected !!