रुड़की – वनविभाग और ठेकेदार के बीच मारपीट, गोली लगने से एक घायल, एक दूसरे पर गोली मारने के आरोप।

Share Now

रुड़की

– वनविभाग और ठेकेदार के बीच मारपीट के बाद विवाद

— रूड़की: खानपुर रेंज के जंगल मे वनविभाग कर्मी और ठेकेदार के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, इस दौरान एक व्यक्ति को गोली के छर्रे लगे है जिसका उपचार रुड़की के सिविल अस्पताल में चल रहा है। ठेकेदार का आरोप है कि उसकी लेवर परमिशन पर खानपुर रेंज के जंगल से लकड़ी उठा रही थी तभी एक वनविभाग का कर्मी पहुँचा और उसके लेवर के पर लकड़ी चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की जब बीचबचाव कराया गया तो वनकर्मी में अपनी बंदूक से फायर झोंक दिया जिसके छर्रे लेवर के व्यक्ति को लगें है। वही वनविभाग के कर्मी का कहना है कि जब लेवर से लकड़ी के सम्बंधन में पूछा गया तो वह भड़क गए और अपने साथियों के साथ मिलकर बदसुलूकी करने लगे, तभी ठेकेदार ने पीछे से फायर झोंक दिया जिसके छर्रे उसके मजदूर को लगें है। फिलहाल दोनों पक्षो का मेडिकल रुड़की सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित खानपुर रेंज के जंगल में लकड़ी ठेकेदार और वनविभाग के कर्मी के बीच विवाद हो गया। ठेकेदार द्वारा बताया गया कि उसने वनविभाग से लकड़ी उठाने की परमिशन ली हुई है, जिसके आधार पर वह अपनी लेवर से लकड़ी इकठ्ठा कराकर ट्रैक्टर ट्राली से उठा रहा है, जब लेवर पहाड़ से लकड़ी उठा रही थी तभी वनविभाग का एक कर्मी आया और लेवर पर लकड़ी चोरी करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा, जब उसके द्वारा बीचबचाव कराया गया तो वनकर्मी ने फायर झोंक दिया जिससे लेवर के एक व्यक्ति को छर्रे लगें है, ठेकेदार ने बताया उनके द्वारा वनकर्मी को पकड़कर थाने लाया गया। वही वनकर्मी का कहना है कि जब लेवर से लकड़ी उठाने के सम्बंधन में जानकारी ली गई तो उन्होंने विवाद शुरू कर दी, पहले कहासुनी हुई उसके बाद उन्होंने बदसुलूकी करना शुरू कर दिया, तभी पीछे से ठेकेदार ने फायर कर दिया जिसके छर्रे उसकी लेवर के एक व्यक्ति को लगें है। वनकर्मी का आरोप है कि ठेकेदार और उसकी लेवर ने उसके साथ मारपीट भी की है। फिलहाल भगवानपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षो को मेडिकल के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा है जहां दोनों पक्षो का मेडिकल हो रहा है।

–शकील (लकड़ी ठेकेदार)
– आकाश दीप सैनी (वनविभाग कर्मी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!