स्थान,लालकुआं
लालकुआ नगर में बस अड्डा बनाने जाने एवं लीज निरस्त भूमि को फिर से कब्जे में लेने की मांग को लेकर आज उत्तराखंड बेरोजगार संगठन ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथी ही तहसील रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा को उप जिलाअधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
यहां उत्तराखंड बेरोजगार संगठन कुमाऊं मंडल अध्यक्ष के दीपक जोशी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने लालकुआं तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते मौजूद रजिस्टर कानूनगो मोहित बोरा को उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
वही दिये गये ज्ञापन में कहा कि लालकुआं एवं बिंदुखत्ता क्षेत्र की जनता नगर में बस अड्डा व पार्किंग व्यवस्था ना होने के कारण त्रस्त हैं तथा क्षेत्रीय जनता लंबे अरसे से बस अड्डे की मांग करते आ रही है
वहीं उन्होंने कहा कि लाल कुआं कुमाऊं मंडल का प्रमुख शहर है जिसमें हजारों की संख्या में यात्री आते और जाते हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था ना होने कारण यात्री इधर-उधर भटकते साफ दिखाई देते हैं उन्होंने कहा कि बस अड्डा की व्यवस्था ना होने कारण लोग नेशनल हाईवे पर बसों का इंतजार करते हैं जिस कारण उनमें दुर्घटना का भय बना रहता है
उन्होंने कहा कि नगर के कुछ रसूखदारों द्वारा राजस्व विभाग कि कारोड़ो रूपये कि लीज निरस्त भूमि पर कब्जा कर रखा है जिससे चलते शहर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं
उन्होंने कहा कि यदि लीज निरस्त भूमि राजस्व विभाग के पास होती तो बस अड्डे की समस्या का समाधान हो भी जाता
उन्होंने चेतावनी दी कि राजस्व विभाग द्वारा लीज निरस्त भूमि को जल्दी कब्जे में नहीं लिया गया तो उनके द्वारा क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन होगी
, दीपक जोशी अध्यक्ष
, इमरान खान ।

