रुड़की – तहसीलदार के साथ एसडीएम ने मारा छापा – 3 डंपर और 8 ट्रैक्टर ट्रालियों मैं मिला अवैध खनन कुछ भागने मे कामयाब

Share Now

रूड़की

तहसील प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

खबर रूड़की के लक्सर से है, जहाँ लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने लक्सर तहसीलदार सुशीला कोठियाल के साथ अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त टीम बनाकर लक्सर हरिद्वार रोड पर छापेमारी की। छापामारी के दौरान 3 डंपर और 8 ट्रैक्टर ट्रालियों मैं अवैध खनन पाया गया। सभी खनन से भरे वाहनों को तहसील परिसर में खड़ा कर खनन एक्ट की धाराओं में सीज कर दिया गया है। वही आज लक्सर तहसील की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई देख कई खनन माफिया अपने-अपने वाहनों को भगा ले जाने में कामयाब रहे तो कुछ खनन माफिया अपने अपने वाहनों को छोड़कर भाग निकले।

सुशीला कोठियाल (तहसीलदार लक्सर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!