रुड़की – अस्पताल के काम नहीं आया रैन बसेरा तो संस्था ने खींच लिए अपने हाथ

Share Now

रुड़की

रैनबसेरा बना कोरोना जाँच का फार्म सेंटर

रुड़की के सिविल अस्पताल में एक संस्था के द्वारा बनाया गया रैन बसेरा अब कोरोना की जाँच करवाने के फ़ार्म देने के काम आ रहा है| यह रैन बसेरा अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों के तीमारदारों के रुकने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसमें आज तक कोई नहीं रुका है, संस्था ने भी अब इस रैन बसेरे से हाथ खड़े कर दिए है और देख रेख के लिए रखे गए कर्मचारी को भी हटा दिया है। 

बता दे की कुछ साल पहले रूड़की के सिविल अस्पताल में एक सामाजिक संस्था के द्वारा एक रैन बसेरे का निर्माण कराया गया था, अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को अस्पताल में सोने और रुकने में कोई दिक्कत न हो इस उम्मीद के साथ रैन बसेरे का निर्माण हुआ था, रैन बसेरे की देखरेख के लिए संस्था ने एक कर्मचारी भी रखा हुआ था लेकिन रैन बसेरे में किसी के भी नहीं ठहरने पर अब संस्था ने कर्मचारी को हटा दिया है और अब यहाँ पर अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए लोगो को फ़ार्म दिए जा रहे है, वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ संजय कंसल का कहना है की इस रेन बसेरे में कोई नहीं रुकता है क्योंकि जो भी मरीज अस्पताल में भर्ती होते है वो आसपास के ही रहने वाले होते है या तो वो अपने घर चले जाते है या फिर मरीज के पास वार्ड में ही रुक जाते है।

बाइट– संजय कंसल (सीएमएस रुड़की सिविल अस्पताल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!