रुद्रप्रयाग : 1200 युवाओ मे से 130 युवाओं का चयन – सेना मे भर्ती के लिए यूथ फ़ाउंडेशन का प्रशिक्षण

Share Now

भारतीय सेना सहित बेल्ट धारी सेवा पुलिस एसएसबी आदि के लिए उत्तराखंड के युवाओ को प्रशिक्षण देकर भर्ती करने का यूथ फ़ाउंडेशन का कार्य लगातार जारी है | युवाओ की सुविधा के लिए प्रदेश के अलग अलग स्थानो मे भर्ती कैंप खोलकर युवाओ का चयन किया जा रहा है | टीम महीने के इस प्रशिक्षण के दौरान पूर्व सैनिको द्वारा युवाओ को फ़िज़िकल और लिखित दोनों परीक्षा के लिए जरूरी टिपस दिये जाते है |

फ़ाउंडेशन से जुड़े मनोज सेमवाल, ने बताया कि शनिवार को उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के लिये यूथ फाउंडेशन ने भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की है । जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है । रुद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि और जखोली ब्लॉक से आये हुए 1200 से भी युवाओ मे से अभी तक 130 युवाओं का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है । बाकी सभी कैम्प में श्रीनगर (चौरास), कोटद्वार, कर्णप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून में चयन प्रक्रिया चल रही है । सभी कैम्प में लगभग 7000 से भी ज्यादा युवा शामिल हैं । अभी चयन प्रक्रिया चल रही है और 10 अक्टूबर से सभी कैम्प की physical training शुरू हो जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!