सहसपुर देहरादून: नशे कि आदत से परेसान युवक ने लगाई फांसी

Share Now


थाना सहसपुर पर डायल 112 द्वारा सूचना दी गई कि फतेहपुर ग्रांट पंचायत भवन बिल्डिंग में निवासरत एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा दी गई है । सूचना पर तत्काल चौकी धर्मावाला से फोर्स मौके पर भेजा गया तो पाया कि पंचायत भवन बिल्डिंग फतेहपुर ग्रांट में निवासरत सनी पुत्र स्वर्गीय बाबूराम उम्र 25 वर्ष द्वारा अपने कमरे के पंखे से लटक कर फाँसी लगाई गई।

मौके पर मौजूद लोगो कि मौजूदगी मे शव को परिजनों/उसकी माँ द्वारा पंखे से नीचे उतारा गया, मोके पर आवश्यक कार्रवाई की जा है प्रथमदृष्टयता जांच से पाया कि मृतक सनी अत्यधिक नशे का आदी था नशे में ही मृतक द्वारा फांसी लगाई गई शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!