गोला खनन निकासी गेटों में अवैध कच्ची शराब की बिक्री – काग्रेंस कार्यकर्ताओं का विरोध

Share Now

स्थान,लालकुआं

लालकुआ डिविजन के गोला खनन निकासी गेटों में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने कि मांग लेकर कांग्रेस के युवा विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू के काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के नाम तहसील पहुॅचकर रजिस्टार कानूनगो मोहित बोरा को ज्ञापन सौंपा और मांग करते हुए कहा कि खनन निकासी गेटों मे अबैध कच्ची शराब के कारोवार को बढावा दे रहे लोगों को जेल भेजा नही गया तो क्षेत्र उग्र आन्दोलन किया जायेगा।
यहां लालकुआ डिवीजन के गोला निकासी खनन गेटो में बिक रही अवैध कच्ची शराब को लेकर आज तहसील पहुंचे कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये जिला अधिकारी ने नाम रजिस्टर कानूनगो मोहित बोरा को ज्ञापन सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में कहा कि लालकुआं,बिन्दुखत्ता, हल्दूचोड़,देवरामपुर, मोटाहल्दू आदि क्षेत्रों के खनन निकासी गेटों में पिछले कुछ माह से अवैध कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले के साथ हो रही है तथा बढ़ते कच्ची शराब के प्रकोप के चलते युवा पीढ़ी की जिन्दगी पर खतरा मंडराने लगा है शराब की चपेट में आकर कई घर बर्बाद हो चुके है तथा युवा नशे के लती होते जा रहे है।
उन्होंने क्षेत्र में कच्ची शराब समेत अन्य नशीले पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने ठोस कार्यवाही नही की तो क्षेत्रवासी वृहद आन्दोलन करेगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन कि होगी।

कमल दानू विधानसभा अध्यक्ष।

हर्ष बिष्ट कांग्रेसी नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!