डीएम के डिजिटल हस्ताक्षर से सुरू हुआ उत्तरकाशी का ई-ऑफिस – बिना सुविधा शुल्क के बढ़ेगी आपकी फ़ाइल

Share Now

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिवालय सहित समस्त जनपदों में ई-ऑफिस शुरू कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में जनपद उत्तरकाशी भी ई-ऑफिस से जुड़ गया है।

शनिवार को जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने फ़ाइल पर डिजिटल हस्ताक्षर कर ई-ऑफिस का शुभारम्भ किया।

उत्तरकाशी डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि कोविड 19 के दौरान आम लोगो को भी अपनी शिकायत के लिए जिला कार्यालय तक आने कि जरूरत नहीं है | लोग 1905 नामर पर अथवा सीएम हेल्प लाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है| जिसे निश्चित समय के भीतर समाधान कर दिया जाता है | आम लोगो को उस दौर से मुक्ति मिलेगी जब फ़ाइल को एक टेबल से दूसरी टेबल तक सरकाने के लिए बाबूजी की मिन्नते करनी पड़ती थी आपकी फ़ाइल किस टेबल पर कितने समय से रुकी पड़ी है इसके लिए पूरा ट्रैकिंग सिस्टम तैयार कर लिया गया है | आपकी फ़ाइल मे बे वजह कि कामिया लगाकर रोकने के लिए भी टाइम फ्रेम सेट किया गया है अर्थात जब जब भी रिश्वत जाएगी आपके हाथो से आपकी मर्जी से ही जाएगी सरकारी अन्यथा सरकारी सिस्टम मे इसकी कोई गुंजाईस फिलहाल नहीं दिखाई देती है

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला कार्यालय के समस्त पटल ई-ऑफिस से जुड़ने के उपरांत विकास विभागों को भी ई-ऑफिस से शीघ्र जोड़ा जाएगा। ई- ऑफिस से जहां कार्यों में पारदर्शिता आएगी वहीं यह पता भी चल सकेगा कि फाइल किस पटल व किस विभाग के पास लम्बित है। लंबे समय तक अब कोई फाइल किसी पटल पर नहीं अटकेगी। समय से फाइलों का निपटारा होने से विकास के कार्यों में और तेजी आएगी।ई-ऑफिस पूर्णतया पेपर लेस है इसमें डेटा कलेक्ट व सुरक्षित रहेगा। कंप्यूटर पर ही फाइलों के स्टेटस भी अपडेट होते रहेंगे।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पिसी द डंरियाल, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिल रावत भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!