नशे की हालत मे ड्राइविंग के समय मोबाइल से कर रहा था बात – आतंकी समझ गार्ड की गोली से घायल चालक- अब खतरे से बाहर

Share Now

आम आदमी पार्टी के नेता के घर पर मौत का तांडव

काशीपुर उधम सिंह नगर

नशे की हालत में कार चलाना एक चालक को इतना भारी पड़ गया। सिक्योरिटी गार्ड ने बिना सोचे समझे उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मामला आम आदमी पार्टी के नेता से जुड़ा है |

काशीपुर के एक बड़े उद्योगपति ओर आम आदमी पार्टी में हाल ही में शामिल हुए दीपक वाली जो विधानसभा चुनाव लड़ने का भी मन बना चुके है उनके घर पर अचानक एक कार अनियंत्रित फिल्मी अंदाज में गेट तोड़कर अंदर घुस जाती है। और वायरल हो रही वीडियो में साफ है कि वाहन चालक किसी भी दुर्घटना को अंजाम देने के मकसद से अंदर नहीं घुसता लेकिन सिक्योरिटी गार्ड इसे आतंकी घटना समझ कर कार चालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर देता है और इस घटना मे कार चालक को बुरी तरह घायल हो जाता है। कार चालक ने बताया कि जख्मी हालत में भी उसने गोली लगी होने का वास्ता देकर ख्दो को अस्पताल भिजवाने का अनुरोध किया लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी एक न सुनी किसी तरह घायल अवस्था मे ही कार चालक ने अपने मित्र को कॉल की और मित्र की मदद से घायल कार चालक को हॉस्पिटल पहुंचाया गया उपचार के बाद अब कार चालक खतरे से बाहरबताया जा रहा है।

हरप्रीत सिंह………वाहन चालक

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और वाहन चालक के बयान दर्ज कर जांच में जुट गई वहीं इस मामले काशीपुर सीओ का कहना है कि वाहन चालक में नशे की हालत में था।कार अनियंत्रित होकर गेट में घुस गई और उपचार के लिए वाहन चालक को निजी अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है सिक्योरिटी में तैनात गार्ड के बारे में पुलिस ने बताया कि फायर लाइसेंसी वेपन से हुआ है और गार्ड का काम सुरक्षा देने का है हड़बड़ी मे गार्ड ने बिना कुछ सोचे समझे फायर कर दिया जिसकी जांच की जा रही है |

अक्षय प्रहलाद …………… सीओ काशीपुर

error: Content is protected !!