देहरादून नगरनिगम के 50 वार्डो में किया गया सैनिटाइजेशन का कार्य

Share Now

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोकने हेतु आज नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत किये गये लाॅकडाउन के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थलों वार्ड के मोहल्लों, सड़क, गली व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा आवासीय क्षेत्रों में आज नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत 50 वार्डो में सैनिटाईजेशन का कार्य किया गया, जिसमें 51 वाहनोंध्ट्रैक्टर तथा टैंकर के माध्यम से शहर के मुख्य मार्गो एवं विभिन्न वार्ड (मालसी, विजयपुर, राजपुर, धोरणखास, दून विहार, जाखन, सालावाला, आर्यनगर, डोभालवाला, विजय कालोनी, डी.एल. रोड़, रिस्पना, करनपुर, बक्रालवाला, चुक्खुवाला, इंदिरा कालोनी, किशननगर, घंटाघर काली का मंदिर, एम0के0पी, तिलक रोड़, खुड़बुड़ा, शिवाजी मार्ग, इंद्रेश नगर, धामावाला, झंडा मौहल्ला, यमुना कालोनी, गोंविदगढ़, श्री देव सुमन नगर, रीठा मंडी, लक्की बाग, रेसकोर्स उत्तर, डालनवाला उत्तर, डालनवाला पूरब, डालनवाला दक्षीण, चंदर रोड, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, वाणी विहार, रेस्ट कैम्प, रेसकोर्स दक्षीण, कौलागढ़, बल्लुपुर, विजय पार्क, बंसत विहार, पंडितवाणी, इंदिरापुरम, पटेलनगर पश्चिम, गांधीग्राम, पटेल नगर पूरब) में लगभग 3.02 लाख लीटर सैनिटाईजर साॅल्यूशन का चिढ़काव किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगर ऋषिकेश में 02 टैंकर तथा 50 हैंड मशीनों द्वारा 17 वार्डो में सैनिटाईजेशन का कार्य किया गया। नगर पालिका विकासनगर के 11 वार्डो में, नगर पालिका डोईवाला अंतर्गत 12 वार्डो में तथा नगर पालिका हरबर्टपुर में 02 वार्डो में तथा नगर पालिका मसूरी अंतर्गत 13 वार्डो में सैनिटाईजेशन का कार्य किया गया। वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे प्रवासी 214 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 279 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 96 व्यक्ति पहुंचे। इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 269 तथा काठगोदाम के लिए 322 व्यक्ति गये।

error: Content is protected !!