देहरादून में शुरू हुआ सैनिटाइजेशन का काम

Share Now

देहरादून। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए राज्य सरकार ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र को शनिवार और रविवार को आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़ बाकी सभी दुकानें बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रशासन देहरादून नगर निगम क्षेत्र को पूरी तरह से सैनिटाइज करेगा। इसी क्रम में घंटाघर पर अग्निशमन की गाड़ियों समेत नगर निगम की तमाम गाड़ियां क्षेत्र को सैनिटाइज किया। सीएम ने नगर निगम देहरादून को इन दो दिन के भीतर पूरी तरह से सैनिटाइज करने का आदेश दिया है। इसको लेकर नगर निगम क्षेत्र में शनिवार और रविवार को बंदी का ऐलान किया गया है। देहरादून के घंटाघर समेत पलटन बाजार, चकराता रोड, राजपुर रोड,न्यू कैंट रोड  समेत तमाम अन्य जगहों पर सैनिटाइजेशन का काम किया गया। देहरादून नगर निगम क्षेत्र को सैनिटाइज करने का काम हर सप्ताह दो दिन शनिवार और रविवार को किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को नगर निगम की टीम सुबह से ही जुट गयी थी।

error: Content is protected !!