गैरसैंण राजधानी आंदोलन में सक्रिय व अग्रणी भूमिका निभाने वाली सरोज शाह महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्त

Share Now

देहरादून। सरोज शाह को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने नियुक्ति पत्र जारी कर यह सूचना दी है। सरोज शाह की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
नव नियुक्त प्रदेश सचिव सरोज शाह ने सचिव पद नियुक्त किये जाने पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, पूर्व उत्तराखंड सीएम हरीश रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका वह निष्ठापूर्वक निर्वहन करेगी तथा प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करेगी। वर्तमान में, गैरसैंण में नगर पंचायत सभासर सरोज शाह, पूर्व में उत्तराखंड आंदोलन सहित राजधानी संघर्ष समिति की अग्रणी नेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। 2004 के राजधानी आंदोलन में वह पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुई थी तथा तबसे लगातार गैरसैंण राजधानी आंदोलन में सक्रिय व अग्रणी भूमिका में रही है। वर्ष 2019 में गैरसैंग राजधानी संघर्ष समिति में उन्होंने महत्तपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान वो पुलिस लाठीचार्ज में घायल भी हुई थी तथा उनपर मुकदमा भी दर्ज हुआ और उन्हें 4 दिनों तक पुरसाड़ी जेल में रहना पड़ा. सरोज शाह को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गैरसैंग व जिला कांग्रेस कमेटी, चमौली ने हर्ष व्यक्त करते हुए सरिता आर्य व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!