पौड़ी
सतपुली चौराहे पर शराब माफियाओं ने पुलिस बैरियर को तोड़ने की कोशिश की
सतपुली पुलिस ने शराब माफियाओं से 15 पेटी अवैध शराब बरामद की
रिपोर्ट-भगवान सिह
कोटद्वार से पुलिस बैरियर तोडती हुई आ रही कार के दुगड्डा और गुमखाल में भी बैरियर तोड़ते हुए भागने की सूचना पर पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही सतपुली चौराहे पर बैरियर लगाये लेकिन अवैध शराब ले जा रही कार ने सतपुली बैरियर को भी तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन कार बैरियर में ही अटक गई । जिसके बाद वाहन में सवार दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया ।
थाना सतपुली के अन्तर्गत कोटद्वार पौडी मार्ग पर सतपुली में चैकिंग के दौरान सुबह लगभग 10.30 बजे हरियाणा गुडगांव से आ रही ब्रीजा गाड़ी से पन्द्रह पेटी अवैध हरियाणा शराब पकड़ी गयी ।
थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि समीर पुत्र सुमेर खान, हाल निवास गुड़गांव व मूलनिवासी अलवर राजस्थान और रमीज पुत्र इस्लामुद्दीन, निवासी अलवर राजस्थान गुडगांव से सुबह लगभग 10.30 बजे सफेद रंग की बिना नम्बर की ब्रीजा गाड़ी जिसमे टेम्परेरी नम्बर 02 T 2020/19134 पडा है के अन्दर में सुबह 10.30 बजे 15 पेटी हरियाणा शराब पकड़ी गई ।
आरोपियों को हिरासत में लेकर 307 पीडीपीपी एक्ट व आबकारी अधिनियम एक्ट 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
