डेढ़ किलो चरस के साथ सौण्या गिरफ्तार – नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस को एक और कामयाबी

Share Now

शा तस्करों पर ताबड़ तोड़ छापेमारी के बाद उत्तरकाशी के नए पुलिस कप्तान पीके राय एक के बाद एक नए खुलासे कर रहे है | ताजा मामले मे उन्होने पुरोला से एक किलो 610 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर दबोचा है | आरोपी बृजमोहन चौहान उर्फ सौण्या को लीसा डिप्पो नौगांव रोड, पुरोला से अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त बृजमोहन का पुरोला मे मोरी रोड पर चाय का ढाबा है, चाय की आड़ मे वह अवैध नशे का कारोबार कर रहा था, वह चरस को आस-पास के गांवो से सस्ते दाम पर इकट्ठा कर अच्छे मुनाफे के साथ चोरी-छुपे  ट्रक/वाहन चालकों और वहाँ पर आने-जाने वाले मजदुरों को बेचता था । आरोपी  के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।  अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अभियुक्त को आज न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

एसओजी यमुनावैली और  पुरोला पुलिस की संयुक्त टीम इस संयुक्त प्रयास के लिए

पुलिस टीम को एस0पी0 उत्तरकाशी ने दस हजार रु0 का नगद पुरस्कार दिया

नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान के लिए नए पुलिस कप्तान पीके राय धुंवाधार बैटिंग कर चौके छक्के लगा रहे है सह ही फ़िल्डिंग की टीम की पोजिसन बदलकर गुगली फेंक कर नशे के सौदागरो को लगातार आउट भी कर रहे है | जिसके लिये उनके द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारी,एसओजी व एडीटीएफ की टीम को एक्टिव मोड व रोड पर रखा है।

एसओजी उत्तरकाशी-कोतवाली की टीम को मिली सफलता के बाद एसआई अशोक कुमार, थानाध्यक्ष पुरोला जो प्रभारी एसओजी यमुनावैली भी हैं , के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा नशे के खिलाफ एक्टिव मोड मे दिखाई दे रही है ।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्तः

बृजमोहन चौहान उर्फ सावणिया पुत्र झावर सिंह, निवासी ग्राम- देवजानी तह0 मोरी, उत्तरकाशी, उम्र 39 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!