छात्रवृत्ति घोटाले में दर्ज हुई 8 नई एफआईआर
रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर
ऊधम सिंह नगर में हुए करोड़ो के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआइटी की जांच में दोषियों की गर्दन फंसती चली जा रही है। अब देहरादून मुख्यालय से ऊधमसिंहनगर के आठ कॉलेजों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश किए गए है। मुख्यालय से आदेश पहुचने के बाद जिले के एसएसपी ने संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज करा दिये है।

छात्रवृत्ति घोटाले में अब तक एसआइटी जनपद में 46 मुकदमें दर्ज कर 24 बिचौलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैके। दीपावली से पहले एसआइटी जांच में आठ और शिक्षण संस्थाओं के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर देहरादून मुख्यालय मुकदमा दर्ज करने की अनुमति के लिए पत्रावलियां भेज दी थीं। मुख्यालय ने साक्ष्यों का अध्यन करने के बाद जिले के आठ शिक्षण संस्थाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति कर दी है। जिसके बाद जिले के जसपुर कोतवाली में 7 एफआईआर और काशीपुर कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज कर ली है। जिन आठ शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें जसपुर कोतवाली में इन 7 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाबा मोहन दास कॉलेज रेवाड़ी हरियाणा, विवेक कॉलेज ऑफ लॉ बिजनौर, जाग्रति कॉलेज बल्लभ गढ़ हरियाणा, नेशनल कॉलेज जम्मू , शरण कॉलेज कांगड़ा हिमांचल, आईएफटीएम विश्विद्यालय मुरादाबाद, गुरुकुल भारती बिलासपुर हिमांचल जबकि काशीपुर कोतवाली में शांति कॉलेज महेंद्र गढ़ हरियाणा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ऊधमसिंहनगर जिले में अब इन आठ मुकदमें दर्ज किए जाने के बाद छात्रवृत्ति घोटाले में दर्ज मुकदमों की संख्या 54 हो गई है। पुलिस अब इन कॉलेजो पर कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।
दलीप कुंवर — एसएसपी, ऊधमसिंहनगर
