हरिद्वार मे स्थानीय लोगो को स्नान करने की मिली छूट – कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर कोविड खतरे के चलते लगा था प्रतिबंध

Share Now

हरिद्वार

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हर की पौड़ी सहित अन्य घाटों पर स्नान पर भारी व्यक्तियों पर लगी रोक।

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्थानी लोग गंगा स्नान कर सकते हैं
, हालांकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक बरकरार है

गंगा सभा, संत समाज और व्यापारियों में रोष के बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर ने देर रात दिए स्थानीय लोगों को स्नान करने की अनुमति,

कोरोना के खतरे को देखते हुए गाइडलाइन का करना होगा पालन,

घाटों पर पुलिस मौजूद, सोशल डिस्टेंस और भीड़ से बचकर कर सकते हैं स्नान,

दरअसल कोरोना कोविड 19 के खतरे को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने हरिद्वार हर की पौड़ी मे कार्तिक पुर्णिमा के स्नान पर रोक लगा दी थी | जिस पर गंगा सभा, संत समाज और व्यापारियों ने कडा आक्रोस व्यक्त किया था जिस के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार सी रविशंकर ने देर रात दिए स्थानीय लोगों को स्नान करने की अनुमति दे दी जबकि बाहरी लोगो के लिए स्नान पर अभी भी प्रतिबंध जारी है |

error: Content is protected !!