खाई में गिरी स्कूटी, युवक की मौत

Share Now

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में मौके पर ही स्कूटी सवार की मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद डीडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार युवक रुद्रप्रयाग से तिलवाड़ा जा रहा था। इस दौरान पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार की पहचान भीम सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी कुमड़ी, तिलवाड़ा बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!