एसडीआरएफ कमान्डेंट ने संभाली सिलक्यारा टनल में बचाव कार्य की कमान

Share Now

उत्तरकाशी। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने ब्रह्मखाल-बड़कोट के बीच सुरंग धंसने के कारण जारी राहत एवं बचाव अभियान का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर एसडीआरएफ टीमों को शीघ्रता से राहत एवं बचाव कार्यों को करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। कमांडेंट ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य और प्रभावी तौर पर किये जा रहे हैं।
12 नवंबर की सुबह ब्राह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा (सिलक्यारा की तरफ) अचानक टूट गया था। 40 मजदूर अन्दर फंसे होने की आशंका जताई गई थी। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, आपातकालीन 108 व निर्माणाधीन टनल में कार्यदायी संस्था की मशीनरी मौके पर पहुंचकर बोरवेलिंग व टनल खुलवाने का कार्य करने में जुट गई थी। सेनानायक एसडीआरएफ ने बताया कि एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें कल से ही टनल में राहत एवं बचाव कार्यों को समर्पित होकर कर रही है। फंसे हुए लोगों की हर तरीके से सहायता की जा रही है। एसडीआरएफ टीमें मौके पर कड़ी नजर बनाये हुए है। सुरंग में फंसे लोगों को शीघ्रातिशीघ्र रेस्क्यू करने हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन गतिमान है।

error: Content is protected !!