भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन

Share Now

देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कैलाश हाॅस्पिटल में अंतिम संास ली। उनके निधन से उत्तराखण्ड भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी है।
वे अविभाजित उत्तर प्रदेश की पौड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। उत्तराखण्ड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद वे नित्यानन्द स्वामी सरकार में मंत्री रहे। सरल सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे। वे 84 वर्ष के थे।
उनका कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!