राज्यपाल से प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने की भेंट

Share Now

देहरादून। दीपावली के शुभ अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजभवन में मुलाकात कर बधाई दीं। राज्यपाल ने भी सभी अधिकारियों को उनके परिवारजनों सहित दीपावली की बधाई एवं शुभकानाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं समृद्धि में प्रत्येक लोक सेवक की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी अधिकारी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ एस.एस संधु, डीजीपी अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!