नाले के तेज बहाव में बह गये कई वाहन

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड के बदीरनाथ धाम के अहम पड़ाल पीपलकोटी क्षेत्र में अचानक से नाले में तेज बहाव में पानी आ गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस पानी के बहाव में कई गाड़ियां भी बहने लगी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से नाला उफान पर आया।
इस मामले में चमोली पुलिस कंट्रोल रूम की मानें तो हालात सामान्य हैं। किसी तरह की सड़क बंद नहीं हुई है। मलबा आने की वजह से कुछ गाड़ियों को नुकसान जरूर पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन और लोगों की सहायता से गाड़ी को निकाला जा रहा है। कंट्रोल रूम के अनुसार अभी पानी का बहाव धीरे-धीरे कम होने लगा है। बताया जा रहा कि यह घटना सोमवार की शाम करीब 4.20 बजे के आस पास की बताई जा रही है।

error: Content is protected !!