सेवा के साथ अनुशासन की जिम्मेदारी -सेवा दल को।
गिरीश गैरोला।
बीजेपी के बढ़ते प्रभाव में आर एसएस की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में भी इसी तर्ज पर एक अनुशासित संगठन की जरूरत महसूस की गई, जिसके बाद एक नया संगठन बनाने की बजाय सेवादल के कपड़ो का रंग बदल कर उसे अनुशासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी से लैस कर संघ के समकक्ष रखने की कोशिश को गयी है।
पत्रकार वार्ता में गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने इस सवाल के जबाब में बताया कि सेवा दल का ड्रेस कोड बदल कर उन्हें कांग्रेस के अनुशासित सिपाही की भूमिका दी जा रही है जल्द ही इनकी कार्यकारिणी का भी विस्तार होगा ।