एक और आजाद देश के लिए शहीद

Share Now

अमर शहीद आजाद सिंह रावत का पार्थिव शरीर हुआ पंचतत्व में विलीन।

देश पर मर मिटने वलो की फेहरिस्त में एक और आजाद शहीद हो गया। देव भूमि उत्तराखंड में बड़ी तादाद में नौजवान सेना का हिस्सा बने है, देश के लिए कुर्बान हुए है, फिर भी देश सेवा का जज्बा कम नही हुआ।


दिल्ली में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन के बाद  आजाद सिंह रावत का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैत्रिक घाट पर किया गया।

शाहिद जवान आजाद, प्रमुख क्षेत्र पंचायत चिन्यालीसौड़ श्री विजेन्द्र सिंह रावत जी के छोटे भाई थे।

तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर  सेना के जवानों द्वारा घर पहुंचाया गया तथा अन्तिम संस्कार ग्राम कुमराडा के पैत्रिक घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।  आजाद की आकस्मिक मृत्यु से इलाके के  सभी लोग सदमें में हैं।

 

इस दौरान यमनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के साथ विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन की तरफ से सेवा निवृत्त मेजर राजेन्द्र सिंह जमनाल और मुरारी लाल पोखरियाल भी सामिल हुए।

भारी जन सैलाब के बीच गार्ड ऑफ आनर्स की सलामी के साथ शहीद को अश्रुपूरित विदाई दी गई। ईश्वर इनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

 

error: Content is protected !!