मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते पारे के साथ जहां आम आम दिनचर्या मुश्किल भरी हो गई है वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में खासकर चार धाम यात्रा पड़ाव पर बर्फबारी ने नई उत्सुकता ला दी है
केदारनाथ धाम में भी सुबह से ही मौसम खराब होने के साथ बर्फबारी शुरू हो गई थी जिससे यात्रा व्यवस्थाओं में जुटे हुए श्रमिकों को काम करने में कुछ दिक्कतें हुई इसके बावजूद भी युद्ध स्तर पर व्यवस्थाएं जुटाने का काम जारी है
श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे जिसके लिए डीएम मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं के लिए अपनी-अपनी तैयारियां तत्परता से पूर्ण करने के निर्देश दिए है
वही केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने व भारी वर्फबारी होने के कारण किए जा रहे निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में व्यवधान हो रहा है इसके बावजूद श्रमिकों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में भी भारी वर्फबारी में कार्य किया जा रहा है।
अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि धाम में सुबह से ही वर्फबारी हो रही है इसके बावजूद भी विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में लगे श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा है जिससे कि सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरस्त किया जा सके।
