सपा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

Share Now

चंपावत। समाजवादी पार्टी के विस्तार और संगठन की मजबूती को लेकर रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने चंपावत में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव यादव ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद से ही यहां का समुचित विकास नहीं हो पाया है। राज्य के युवा आत्मनिर्भर नहीं हो पाए हैं। राज्य के तीन हजार से अधिक गांवों में आज भी सड़क सुविधा नहीं है।राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य में बेरोजगारी बढ़ी है। कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं है, भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ रहा है, जिसके कारण लगातार भर्ती घोटाले उजागर हो रहे हैं। राज्य की स्वास्थ्य सेवा भी बदहाल हो चुकी है।
अरविंद यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में दमखम के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सरकार बनने पर राज्य का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के पैमाने पर चंपावत जनपद भी अभी काफी पीछे है।
इस मौके पर पार्टी के यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी महासचिव ने संगठन का विस्तार करते हुए कमल बिनवाल, मुलायम यूथ बिग्रेड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में चंपावत जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, यूथ बिग्रेड जिला महामंत्री अनिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष भुवन जोशी, विपिन कुमार, करन भंडारी, पंकज कुमार, सुभाष कुमार, नरेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!