स्पीकर अग्रवाल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी से की भेंट

Share Now

देहरादू । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से देहरादून स्थित उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने उत्तराखंड राज्य  के विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता की।
        इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल श्री कोश्यारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से उत्तराखंड प्रदेश के विकास एवं उत्तराखंड विधानसभा की  कार्यवाही संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वही विधानसभाध्यक्ष ने  गुरुवार को अपने चमोली में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद आपदा राहत कार्य संबंधी जानकारी भी राज्यपाल को दी।

error: Content is protected !!