श्रीनगर – विधानसभा जीत के बाद धन सिंह रावत ने जताया आभार

Share Now

विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद भारतीय जनता पार्टी के श्रीनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी डॉ धन सिंह रावत द्वारा अपनी विधानसभा में भ्रमण कर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में उनके द्वारा विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने वाले चोपड़ियो, कोटली, छानी, पाबौ आदि ग्रामीण इलाकों में जाकर मतदाताओं को उन्हें विजई बनवाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

डॉ धन सिंह रावत ने कहा की विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वे लगातार विधानसभा के मतदाताओं के पास जाकर आभार व्यक्त कर रहे हैं। जिन्होंने उन पर विश्वास जताकर उन्हें एक बार फिर से विधानसभा भेजा है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से मतदाताओं ने छल कपट की राजनीति को छोड़कर विकास के नाम पर वोट किया है और भी सभी मतदाताओं को विश्वास दिलाते हैं कि जिस उम्मीद के साथ मतदाताओं ने उन्हें विधानसभा भेजा है वे उन सभी उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश आने वाले समय में करेंगे। जिससे श्रीनगर विधानसभा का विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।

error: Content is protected !!