श्रीनगर : हेमकुंड से लौट रहे सिक्ख यात्रियों से भिड़े स्थानीय लोग – हुड़दंग मचाने का आरोप

Share Now

श्रीनगर गढ़वाल में एक बार फिर सिख यात्री व स्थानीय लोग आपस में भिड़  गये। इस दौरान दोनों पक्षों  के बीच जमकर लात-घूसे चले। देर रात श्रीनगर गढवाल में हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट  रहे सिख यात्री बाइक पर सवार होकर हुडदंग मचाते हुए जा रहे थे, इस दौरान स्थानीय व्यक्ति द्वारा विरोध करने के बाद सिख यात्री व स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में आपसी बहस लात-घूसों में तब्दील हो गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर सिख यात्रीयों की लाठी डण्डों से पिटाई कर दी। मौके पर पहुॅचे पुलिस के जवानों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कर कोतवाली लेकर आये। यहॉ दोनों पक्षों का चालान काटा गया। बता दें कि इससे पहले भी दो बार श्रीनगर में स्थानीय लोगों व सिख यात्रीयों के बीच मारपीट की घटना सामने आ चुकी है।

error: Content is protected !!