श्रीनगर : जरूरतों की मदद के लिए गाँव की पगडंडी नाप रही महिला पुलिस कर्मी

Share Now

जरूरत मंद कि मदद के लिए गाव कि पगडंडी नाप रही पुलिस                                                

कोरोना काल में अपने दैनिक काम से इतर पुलिस के जवान महामारी से परेसान लोगो का दर्द कम करने के हर संभव प्रयास में जुटे है | उत्तराखंड निवासी ऐसे परिवार जिनके घर में कोई कमाने वाला नहीं है अथवा घर पर कोई नहीं है या बीमार है उनकी सुचना मिलते है पुलिस टीम गाव कि तरफ मदद का सामान खुद के कंधो पर लादकर चल देते है | श्रीनगर महिला थाने में ऐसी ही सुचना मिलने पर थाना प्रभारी पूरी टीम के साथ गाव पहुची और लोगो को रहत दी |

   भगवान सिहं श्रीनगर  |

थानाध्यक्ष दीक्षा सैनी ने बताया कि सुचना मिलने पर पुलिस सत्यता कि जाँच परख के बाद ही मदद के लिए बढती है ताकि पात्र व्यक्ति तक समय पर रहत पहुच सके |           

  

            पौड़ी जनपद के श्रीनगर  महिला थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी इंसानियत  का फर्ज पूरा करते हुए दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र में जरुरत का सामान  पहुचाया |

 दरसल महिला थाने में  नियुक्त होम गार्ड मोहन सिंह द्वारा बताया गया कि  उनके पास के गांव में दो बुजर्ग महिलाएं है, जिनका पैतृक मकान टूट चुका है और एक  महिला ऐसी है  जिसका बच्चा विकलांग है तथा कमाने का कोई साधन नहीं है और उनको राशन इत्यादि की आवश्यकता है ,ऐसे सूचना मिलते ही पुलिस टीम थानाध्यक्ष दीक्षा सैनी की अगुवाई में  एसआई , विजय चौधरी, कनिष्ठ निरीक्षक  मनोज भट्ट, कांस्टेबल, राखी पंवार  ने उक्त लोगो को  गाँव जाकर राशन किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की  तथा सुशीला देवी को विकलांग बच्चे के लिए अपने स्तर से दवाई के लिए पैसे भी दिए गए।                                   

          दीक्षा सैनी, महिला थानाध्यक्ष श्रीनगर

error: Content is protected !!