एसएसपी का दौरा – दुर्घटना में 4 व्यक्तियों की हुई थी मृत्यू तथा 02 घायल

Share Now

लालकुआ

लालकुआ बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने लालकुआ क्षेत्र के बरेली नैनीताल राजमार्ग पर इंडियन ऑयल डिपो तिराहे के समीप कल देर रात हुई हृदय विदारक सडक दृर्घटना के घटना स्थल का पुलिस के आलाअधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया| कल देर रात हुई इस दृर्घटना में 4 व्यक्तियों की मृत्यू हुई तथा 02 घायल हुए है। घायलो को हल्दूवानी के सुशील तिवारी अस्पताल में कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
बताते चलें कल बीती रात इंडियन रेल डिपो तिराहे समीप ट्रक और अल्टो कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें हल्द्वानी निवासी एक मासूम सहित 4 लोगों की मृत्यु हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है वह घटना से पूरे जिले में हडकंप मचा हुआ है इधर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारी को दुर्घटना रोकने के लिए संबंधित निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह , कोतवाल सुधीर कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

प्रीति प्रदर्शनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

error: Content is protected !!