भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित, आगामी चुनाव पर मंथन

Share Now

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति हल्द्वानी में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश से महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्य समिति की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री संगठन महामंत्री अजेय कुमार और प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट भी शामिल हुए।हल्द्वानी के एक निजी होटल में कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मदन कौशिक ने कहा कि इस तरह से भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने पिछले 5 सालों में काम किया है। उसको जनता के बीच ले जाने का काम बीजेपी की महिला मोर्चा करेगी, जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बन सके।मदन कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है।  ऐसे में महिला मोर्चा को अभी से बूथ स्तर पर काम करने की जरूरत है। साथ ही सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाए, जिससे कि लोगों को बीजेपी के प्रति रुझान बढ़े. बूथ स्तर पर महिला मंडल अलग-अलग टीमों में जाकर महिलाओं के साथ सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम करें। साथ ही महिला मोर्चा की महिलाओं को अधिक से अधिक लोगों को बीजेपी की सदस्यता भी दिलाएं, जिससे महिला मोर्चा और अधिक मजबूत हो सके। वहीं, बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं यमकेश्वर के विधायक ऋतु खंडूरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा बेहद मजबूत है और आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा का विशेष योगदान रहेगा। महिला मोर्चा द्वारा कोरोना काल से लेकर अन्य सामाजिक कार्य लगातार किया जा रहा है। जिससे महिला मोर्चा लगातार मजबूत हो रही है। बूथ स्तर पर महिला मोर्चा के कार्यकर्ता काम कर रही हैं। जिससे कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!