छुट्टी के बाद बैंक में हड़ताल : परेशान जनता से सरकार को निजीकरण बंद करने का संदेश

Share Now

बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल , आम जन हो गया परेशान 

      : ऋषिकेश

रिपोर्टर  : अमित कण्डियाल 

बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक एंप्लाइज यूनियन से जुड़े बैंक कर्मी आज से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं इस वजह से ऋषिकेश में बैंक बंद पड़े हुए हैं बैंक बंद होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बैंकों के निजीकरण के विरोध में 15 और 16 मार्च के लिए बैंक एंप्लाइज यूनियन से जुड़े बैंक कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं जिसकी वजह से तीर्थ नगरी ऋषिकेश में बैंक बंद पड़े हुए हैं ।

बैंकों के बंद होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग एटीएम केंद्रों के बाहर पैसे निकालने के लिए पहुंच रहे हैं जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कहना है कि बैंकों के बंद होने के बाद जरूरी कार्यों को करने में खासी दिक्कतें हो रही हैं।

बैंक एंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव मयंक शर्मा ने बताया कि सरकारी बैंकों के निजीकरण का विरोध किया जा रहा है इसमे पूरे देश के लगभग 10 लाख बैंककर्मी हड़ताल पर चले गए हैं,उन्होंने कहा कि राष्ट्रीकृत बैंकों का निजी करण करना सरकार की जन विरोधी नीति है, उन्होंने कहा कि सरकार अगर अपने इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

error: Content is protected !!