छात्रा की पिटाई – होम वर्क नही करने की मिली सजा – दांत तोड़े – पैर फ्रैक्चर

Share Now
https://youtu.be/OGHm-cpU8i4

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कक्षा 6 में पढ़ने वाली बालिका के साथ पिटाई के मामले में स्कूल के प्रिंसिपल ओर अध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोप है कि कक्षा 6 में पढ़ने वाली एक छात्रा की होमवर्क पूरा ना करने पर टीचर द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान छात्रा का पैर दो जगह से फेक्चर हो गया। साथ ही छात्रा का एक दांत भी टूट गया। मामले में नाबालिक के पिता द्वारा स्कूल की शिकायत पुलिस और शिक्षा विभाग में की गई लेकिन कोई भी सुनवाई नही हुई। जिसके बाद पीड़ित पिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने प्रिंसिपल ओर टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जाच शुरू कर दी है।

11 वर्षीय छात्रा को होमवर्क ना करना इतना भारी पड़ गया की उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दरसल रुद्रपुर के एक निजी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ने वाली एक नाबालिक को होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक द्वारा जमकर पिट दिया। इस दौरान उसका एक दांत टूटने के साथ ही उसके पैर में चोट आ गयी। अनान फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहा पर उसके पैर में दो जगह फेक्चर बताया गया। घटना की सूचना के बाद पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस और शिक्षा विभाग को भी शिकायत की गई लेकिन पीड़ित को न्याय नही मिला। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षिका पर मुकदमा दर्ज करते हुए जाच शुरू कर दी है। रुद्रपुर के रेशमबाड़ी निवासी रमेश श्रीवास्तव ने कोर्ट में दिए शिकायती पत्र में कहा था कि उसकी बेटी उर्वशी, शिवसर्च पब्लिक स्कूल दूधियानगर में कक्षा छह की छात्रा है। आरोप है कि 20 अगस्त 2019 को स्कूल के प्रधानाचार्य रिंकू गंगवार और शिक्षिका पुष्पा ने होमवर्क पूरा नहीं होने पर उसकी बेटी उर्वशी को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट के दौरान उसकी बेटी का पैर टूट गया था ओर एक दांत टूट गया। जिसके बाद उर्वशी के पैर का ऑपरेशन किया गया था और घटना के बाद से अब तक उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मारपीट के बाद प्रधानाचार्य और शिक्षिका ने इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया था। लेकिन बाद में वो अपनी बात से मुकर गए। और उसकी बेटी के इलाज का खर्चा उठाने से इनकार कर दिया।

वही कोतवाल केलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद प्रिंसिपल ओर शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!