कैमरे मे कैद हो गई महिला की ऐसी हरकते – विडिओ हुआ वायरल

Share Now

पुराने लोग कहते थे न कि ऊपर वाले से डरो – उसकी नजरों से कुछ नहीं छुपा – वो कहते है न की कोर्ट कचहरी मे झूठ बोलकर बच जाओगे पर ऊपर वाले की अदालत से कैसे बचोगे – अब ऊपर वाला देखे या न देखे पर सीसी कैमरे की नजर से कोई नहीं बच सकता । ऐसा ही एक मामला श्रीनगर मे हुआ जब साधारण सी दिखने वाली घरेलू महिला की कारगुजारिया कैमरे मे कैस हो गई और अब नगर मे लोग इस पर तरह तरह की चर्चाये कर रहे है
सीधी साधी और घरेलू दिखने वाली ये महिला वास्तव मे बड़ी शातिर है । ये घटना बताती है कि मॉडर्न ड्रेस मे दिखने वाले ही शातिर नहीं होते बल्कि आम घरेलू महिलाये भी नटवर लाल हो सकती है ।


मामला श्रीनगर गढ़वाल के एक दुकान का है जहा से साधारण सी दिखने वाली महिला, दुकानदार से कुछ कपड़े दिखाने को कहती है । दुकान दार कपड़े दिखाने मे व्यस्त हो जाता है , इसी दौरान महिला पहले पास मे रखी दो साड़ियों को नीचे गिरा देती हैं । कुछ देर बाद दुकानदार को पैसे देने के बहाने नीचे झुक कर अपना बैग खोलकर पर्स निकालती है, और पैसे देने का नाटक करती है इसी दौरान बैग के आसपास रखी अन्य सड़िया भी भी चुपचाप अपने बैग मे डालकर निकल जाती है ।
शक होने पर दुकानदार अपना सीसी कैमरे का फुटेज चेक करता है तो पूरी कहानी सामने आती है । घटना के बाद से इस महिला का ये विडिओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।
दरअसल ये महिला सामान्य घर की कम पढ़ी लिखी महिला लग रही है , जिसे शायद मालूम नहीं है कि आजकल दुकानों मे सब कुछ सीसी कैमरे की निगरानी मे होता है । अब सोशल मीडिया पर प्रचार पा चुकी ये महिला कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं रही ।

error: Content is protected !!