प्रदेश में 5 लाख से अधिक हिंदू कार्यकर्ताओ संगठन से को जोडऩे का लक्ष्य: गोविंद वाधवा, प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी

Share Now

लालकुआं

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लाल कुआं पहुचे हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्री वाधवा ने प्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से अपना अहम योगदान देने की अपील की।
यहां प्रथम बार लालकुआ पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा का मुख्य चौराहे पर फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ नगर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वाधवा ने कहा कि आज देश में हिंदुओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए सभी हिंदू समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा उन्होंने सभी से स्वच्छ समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके द्धारा तूफानी दौरा किया जा रहा है तथा पूरे प्रदेश में 5 लाख से अधिक हिंदू कार्यकर्ताओ संगठन से को जोडऩे का लक्ष्य है
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज पिछड़ा हुआ है जिसे आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी तथा हिंदुओं को अपनी सुरक्षा स्वंय करनी होगी जिसके लिए समाज के लोगों को संगठित होने की आवश्यकता है उन्होंने सभी से एक मंच पर आकर संगठन को मजबूत बनाने का आहवान किया ।

गोविंद वाधवा प्रदेश अध्यक्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!