51 हजार मास्क और 25 हजार सैनिटाइजर बांटने का लक्ष्य – प्रेमचंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष विधान सभा

Share Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर  बीजेपी एक लाख गावो में covid महामारी में सेवा देने का काम करने जा रही है इसी कड़ी में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र 51 हजार मास्क और  25 हजार सैनिटाइजर बांटने का लक्ष्य बनाया है |

अमित कण्डियाल ऋषिकेश

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक और विधान सभा अध्यक्ष ने विधानसभा अंतर्गत खदरी, भट्टोंवाला, चोपड़ाफार्म में ‘सेवा ही संगठन’ मंत्र के तहत 350 मास्क एवं 250 सैनिटाइजर वितरित करने के साथ ही एक बड़े टारगेट का ऐलान किया |  इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक कर सभी से  वैक्सीन लगवाने की अपील की।

केंद्र सरकार के 7 साल पूर्ण होने पर पूरे देश में सेवा दिवस के रूप में 1 लाख गांव में जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए सेवा कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष ने आज खदरी, चोपड़ा फार्म एवं भट्टोंवाला में अलग-अलग विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मास्क एवं सेनीटाइजर वितरित किए। वही अर्पित फाउंडेशन के माध्यम से चोपड़ाफार्म एवं भट्टोवाला में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन भी लगवाई गई। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर पूरे ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 51 हजार N-95 मास्क एवं 25 हज़ार हैंड सैनिटाइजर वितरित किए जाने की शुरुआत भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!