उत्तराखंड मे आज तक किसी एक दल कि सरकार नहीं चली – पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने भी नेता बिपक्ष सहित सभी नेताओ को अपने काबू मे किया हुआ था लिहाजा मित्र विपक्ष सिर्फ रस्म अदायगी तक ही फ्रेंडली मैच खेलता रहा – लंबे समय तक बीजेपी के साथ जुड़े रहे रवीद्र जुगराण ने देहारादून मे आम आदमी कि सदस्यता लेते हुए ये बाते काही | उन्होने कहा कि आज वे पहली बार नहीं बोले है इससे पहले भी कई बार वे सही को सही और गलत को गलत बोलने कि हिम्मत करते रहे पर बीजेपी और कॉंग्रेस कि परस्पर राजनैतिक मित्रता के चलते सब अनसुना कर दिया गया अब वे खुले मन से आवाज उठा सकते है और कम से कम एक दल ने लोग तो उनकी बातों को साथ लेकर आगे बढ़ सकते है |
आखिरकार लंबे समय से भाजपा खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ भाजपा नेता ने कमल का मोह छोड़ कर आप की सदस्यता ग्रहण कर ही ली| रविंद्र जुगरान काफी लंबे समय से अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोल रहे थे जो भाजपा के नेताओं को भी नागवार गुजर रहा था और लंबे समय से उन्हें पार्टी की गतिविधियों से दूर रखा गया था ऐसे में जुगरान का कमल से मोहभंग होना लाजमी था जुगराण का भी मानना है कि आज तक जो लड़ाई वह सभी सरकारों के खिलाफ अकेले लड़ा करते थे अब उन्हें आम आदमी का साथ मिलने पर नई धार और नए जोश के साथ लड़ाई लड़ने का मौका मिलेगा| उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस सबसे हर घोटाले का हिसाब लिया जाएगा और सड़क से लेकर न्यायालय तक प्रदेश हित में जो भी लड़ाई लड़नी होगी उसे वह प्रखरता से लड़ेंगे
रविंद्र जुगराण पूर्व नेता भाजपा
इधर आम आदमी पार्टी ने पत्रकार वार्ता मे बताया ककि प्रदेश कि सभी 70 विधान सभाओ मे पार्टी कि तरफ से 70 विडियो वैन रवाना हो रही है जो 45 दिन तक सभी विधान सभा के अंतिम कोने तक नुक्कड़ सभा कर सदस्यता अभियान के साथ जनता के सामने एक विकल्प रखने का काम कर रहे है | इस दौरान 10 लाख घरो तक पहुचने का लक्ष्य रखा गया है |