हरिद्वार। बच्चो को पढ़ाई के नाम पर मोबाइल मे गेम खेलने और सोसल मीडिया मे व्यस्त रहने वाले स्कूल शिक्षको के लिए बुरी खबर है । अब स्कूल में एंट्री करते ही शिक्षकों को अपने मोबाइल फोन प्रधानाचार्य के पास जमा करने होंगे। जिसके बाद शिक्षक स्कूल कैंपस में भी मोबाइल प्रयोग नहीं हो सकेगा । अभिभावकों की शिकायत पर हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने आदेश जारी किया है, साथ ही आदेशों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की है ।उन्होने बताया कि किसी भी इमरजेंसी में फोन उपयोग करने के लिए शिक्षक को प्रधानाचार्य से इजाजत ले सकेंगे ।
दरअसल, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को अभिभावकों की ओर से लगातार शिकायत मिल रही थी कि स्कूल में शिक्षकों का ध्यान बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा मोबाइल फोन पर रहता है। शिक्षक पढ़ाने के बजाय मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त रहते हैं। जिस कारण बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं संचालकों को सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब स्कूल में आते ही सभी शिक्षकों को अपना मोबाइल फोन प्रधानाचार्य के पास जमा कराना होगा। जिसके बाद मोबाइल फोन छुट्टी के समय ही शिक्षकों को मिल सकेंगे।
