उत्तरप्रदेश की राजनीति थानो से संचालित होती है , और थानेदार ही वहा प्रत्यासियों के जीतने हारने का मंच सजाते है | पुलिस थानो की नीलामी की बात उत्तर प्रदेश मे आम बात मानी जाती रही है, पूलिसिंग के मामले मे अलग राज्य बनने के बाद बड़े भाई की तर्ज पर उत्तराखंड भी चलने लगा है | सूचना क्रान्ति के बाद खुलासा करने के लिए अब खोजी पत्रकारो के कंधो की ज़िम्मेदारी अब सोसल मीडिया पर आम लोगो ने थाम ली है | चौक चौराहो पर चेकिंग के नाम पर वसूली करते पुलिस कर्मी कई बार सोसल मीडिया की सुर्खिया बनने के बाद सस्पेंड हुए है, ताजा मामला उत्तराखंड के टिहरी जिले का है जहा एक थानेदार का शराब के ठेके के सेल्स मैन से फोन पर शराब मांगने और अन्य वसूली का औडियो वायरल होने के बाद एसएसपी तृप्ति भट्ट के कड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी को तत्काल सस्पेंड करने के बाद औडियो को जांच के लिए भेज दिया है अब औडियो जांच मे भले ही कानूनी रूप से फेल हो जाय पर सोसल मीडिया नेएक बार फिर अपनी धमक से पुलिस को भी पस्त कर दिया है
बताया जा रहा है कि ये ऑडियो हिंडोलाखाल पुलिस थाने के एसओ का है। जिसमें वह हफ्ता वसूली की बाते कर रहे है। इतना ही नहीं शराब मंगवाने की बात भी कर रहे है। ऑडियो के सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने आरोपी एसओ को सस्पेंड कर दिया है और ऑडियो की जांच के आदेश दिए है।
आपको बता दें कि कि आरोपी एसओ की तैनाती हिंडोलाखाल थाने में एक साल पहले हुई थी। वे अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भी सक्रिय रहे है। लेकिन किसी युवक ने उनकी शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ फोन पर हुई बातों की रिकार्डिंग को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसमें शराब मंगाने को लेकर कथित बातचीत की जा रही है। जो ऑडियो वायरल हो रहा है। उसमें सुना जा सकता है कि एसओ जितेंद्र कुमार किसी भंडारी नाम के व्यक्ति से बात कर रहे है। जिसमें वह शराब और हफ्ता वसूली के बारे में बातचीत की जा रही है। हालांकि ये ऑडियो काफी पुराना है। लेकिन ऑडियो के वायरल होते ही एसएसपी तृप्ति भट्ट ने संज्ञान लेते हुए एसओ को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। उनकी जगह पर बलदेव कंडियाल को नियुक्त कर दिया गया है। साथ ही सीओ टिहरी को इस मामले की जांच करने के आदेश भी दिए है। मामले में जांच चल रही है।
