अपनी चार सूत्रीय मांगो के समर्थन मे टिहरी जिले के ग्राम प्रधानो का धरना जारी है | प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा 7 जुलाई को नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के बाद आंदोलन कि अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा
प्रधान संगठन टिहरी गढ़वाल का धरना आज पांचवें दिन भी जिले के सभी नौ ब्लॉकों में जारी रहा । सभी ब्लॉकों के प्रधानों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की धमकी दी। उन्होने कहा कि सरकार लगभग दो वर्षों से ग्राम प्रधानों के साथ छलावा कर रही है। गांवों के विकास की खातिर अब इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
ग्राम प्रधानों की मुख्य मांगों में
- सीएससी सेंटरों को न्याय पंचायत के बजाय ग्राम पंचायत स्तर पर खोला जाए, अन्यथा सरकार इन सेंटरों का भुगतान स्वयं करे।
- ग्राम प्रधानों का मानदेय दस हजार रुपए प्रति माह किया जाए साथ ही कार्यकाल समाप्ति पर पांच हजार रुपए पेंशन दी जाए।
- मनरेगा में प्रति जॉब कार्ड श्रमिक दिवस सौ से बढ़ाकर 200 दिन किए जाए। कुशल श्रमिकों के पारिश्रमिक का भुगतान मनरेगा के अकुशल श्रमिको के साथ ही किया जाय। मैटेरियल के साथ कुशल श्रमिको के पारिश्रमिक के भुगतान से अनावश्यक बिलंब होता है जिस कारण ग्राम पंचायतों में विकास कार्य हेतु कुशल श्रमिक नहीं मिल पाते।
- 15 वे वित्त में सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021- 22 में की गई कटौती को शीघ्र वापस लिया जाए और ग्राम पंचायतों को विकास कार्य हेतु पर्याप्त धनराशि मुहैया कराई जाए।
प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा की 7 जुलाई को जिला प्रधान संगठन का प्रतिनिधि मंडल नव नियुक्त मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी को प्रधान संगठन का मांग पत्र प्रेषित करेंगे। अगर शीघ्र ही प्रधान संगठन की मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो जिले के सभी ग्राम प्रधान जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन और तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे। जिसके हानि नुकसान की पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विकासखंड थौलधार में धरना प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष गब्बर नेगी, महामंत्री संदीप रावत, धनपाल , बीना नेगी, जमनोत्री जोशी, सुशीला देवी, कुसुम सेमवाल, मोहन डोभाल, विनोद भट्ट, राहुल उनियाल, बुद्धि आर्य, मुकेश दास, सुभाषदास,रीना देवी, गीता देवी, नीलमदेवी, मुकेश रावत, दीवान पडियार,गंभीर पंवार, चतर सिंह चौहान, विनीता देवी, बीरेंद्र अग्निहोत्री, शैलेंद्री देवी, मुकेश रतूड़ी, पिंकी देवी, बबिता रमोला, देवचंद, राबिया बानू, हरीश कुमार , ममता देवी, ऋषिराम भट्ट, सुनीता बुटोला, सुरेश राणा, सुनीता रणावत, कुमारी स्वाती, पूजा देवी, अंजना देवी, संगीता रावत, मोहन नेगी, रोशनी पडियार, श्रीताज, सोहन लाल, पुष्पा जुयाल, सुशीला चौहान, मीना देवी, मालती भंडारी, सीता देवी, रेशमा देवी सहित प्रधान संगठन के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।