टिहरी गढ़वाल : अमर शहीद श्रीदेव सुमन से प्रेरणा लेने की जरूरत – किशोर उपाध्याय

Share Now

डेढ़ महीने दिल्ली की राजनैतिक गर्मी खाने के बाद टिहरी पहुचे पूर्व पीसीसी चीफ़ किशोर उपाध्याय  ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर कॉंग्रेस की स्थानीय इकाई मे बुराई और अत्याचार के खिलाफ संकल्प लेने क लिए प्रेरित किया  

25जुलाई 2021 को  जिला कांग्रेस कार्यालय नई टिहरी में अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के 78वें बलिदान दिवस पर कांग्रेसजनो ने अमर शहीद को भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

कांग्रेस जनों ने जननायक सुमन को याद करते हुए उनके विचारों के अनुरूप बुराई और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।

उक्त कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व ग्राम जौल में सुमन जी की सबसे प्राचीन और पहली प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद श्री किशोर उपाध्याय जी नई टिहरी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां श्री उपाध्याय को प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने  पर  सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया।

साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस “आउटरीच समिति” में सदस्य मनोनीत होने पर पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट जी का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता किशोर उपाध्याय जी ने कहा कि सुमन दिवस के अवसर पर उन्हेंने लोगों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया है,उन्होंने कहा कि श्री देव सुमन जी ने समाज के लिए जो बलिदान दिया वह अभूतपूर्व है ,और हमें भी राजनीति में जो भी जिम्मेदारी मिलती है ,वह  समाज की बेहतरी के लिए समर्पित होनी चाहिए।

“आउटरीच समिति” के सदस्य शांति प्रसाद भट्ट जी ने कहा कि कोई  भी पद किसी ताज के समान नहीं होता बल्कि कांटों भरा होता है, पद के साथ साथ जिमेदारियां भी बड़ी होती हैं, यह जिम्मेदारी जनता और संगठन की सेवा करने का एक अवसर है।उन्होंने कहा कि “उनकी समिति का कार्य अंतिम छोर के कार्यकर्ता की बात हाईकमान तक पहुंचाने का है, जिसको वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे”

श्रीमती आशा रावत जी को प्रदेश कांग्रेस में विचार विभाग में बतौर मेंबर तथा श्रीमति सीमा खरोला को महिला कांग्रेस नई टिहरी की शहर अध्यक्ष नियुक्त होने पर स्वागत किया गया।

वरिष्ठ कांग्रेसी श्री ज्योति प्रसाद भट्ट एवं आनंद सिंह बेलवाल जी ने श्री देव सुमन जी के जीवन के कुछ ऐसे पहलुओं पर प्रकाश डाला जो आज की पीढ़ी को जानना अति आवश्यक है।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता उनियाल एवं चंबा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश्वर बडोनी ने कहा कि माननीय उपाध्याय जी के नेतृत्व में समन्वय समिति पूरे समन्वय के साथ टिहरी एवं पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेगी।उन्होंने भी श्रीदेव सुमन के आदर्शों पर चलकर सभी से कार्य करने का आह्वान किया।

महिला कॉन्ग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती दर्शनी रावत ने श्रीदेव सुमन जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उपस्थित कांग्रेसजनो को धन्यवाद दिया।

गोष्ठी का संचालन शहर कांग्रेस नई टिहरी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने किया।

इस अवसर पर श्री हरि सिंह राणा,श्री दीपक तोमर और श्री सुनील कुमार ने कांग्रेस एवं श्रीदेव सुमन जी के विचारों को आत्मसात करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

गोष्ठी के उपरांत श्री उपाध्याय एवम श्री महावीर उनियाल के साथ मिलकर समस्त कांग्रेस जनों ने सेक्टर 5a बौराड़ी के निकट वृक्षारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!