टिहरी गढ़वाल – रोलर लदा ट्राला ब्रेक फेल होने के बाद खाई मे गिरा – चालक की मौत क्लीनर घायल

Share Now

टिहरी /- दिल्ली से टिहरी की ओर जा रहा रोलर लदा ट्राला ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर ताछला के पास 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी और क्लीनर घायल हो गया। सूचना मिलते ही नरेंद्र नगर के कोतवाल मनीष उपाध्याय और जाजल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक और घायल को रेस्क्यू कर 108 सेवा से सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर पहुंचाया गया।

देवेंन्द्र बेलवाल टिहरी गढ़वाल

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एन एच-94) पर फकोट और जाजल के बीच ताछला की ढलान पर दिल्ली से टिहरी की ओर जा रहा रोलर लदा ट्राला संख्या यूपी 14 जीटी 8593 ब्रेक फेल होने के कारण 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक गोविंद सिंह पुत्र भीमसेन उम्र 28, निवासी ककरौली-पोस्ट व थाना नवाबगंज- जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि क्लीनर शैलेंद्र सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह उम्र 25 निवासी ककरौली पोस्टध् थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश घायल हो गया। सुशील पुत्र जगन्नाथ निवासी शादीपुर जिला अमेठी उत्तर प्रदेश सकुशल बच निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!