गंगोत्री 2022 – किसका तप ? किसका आशीर्वाद? और किसका उद्धार करेगी गंगा? – भविष्य के लिए जेपी नड्ढा के आशीर्वाद मे छुपा रहस्य

Share Now

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0नड्डा के उत्तराखंड दौरे से जहा प्रदेश को बड़ी ऊमीदे है वही विधायक, सांसद और पार्टी के कार्यकर्ताओ की ऊमीदों को भी पंख लग गए है | राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत मे सड़क से लेकर कार्यक्रम तक कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी लेने की होड मे कोविड की भी उपेक्षा कर गए | क्या सांसद, क्या विधायक और क्या आम कार्यकर्ता जिसे भी अध्यक्ष के समीप जाने का मौका मिला उसे राजनैतिक आशीर्वाद मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है | भटवाडी की प्रमुख श्रीमती विनीता रावत ने भी अपने पति और बीजेपी नेता के जगमोहन रावत के साथ श्री नड़ड़ा को गंगा जली भेंट की | गंगा हर युग मे किसी न किसी का उद्धार करती रही है इस बार विधान सभ चुनाव 2022 मे गंगा अपने उद्गम गंगोत्री मे किसका उद्धार करेगी ये सवाल इस बार बेहद दिलचस्प बन गया है |

JP naddha visit in uttarakhand dehradun

देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर विकासखंड भटवाडी की प्रमुख श्रीमती विनीता रावत एवं गंगोत्री विधानसभा के युवा नेता पूर्व जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत ने गंगाजली देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जेपी नड्डा का देहरादून आगमन पर स्वागत किया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0नड्डा द्वारा 120 दिन की भारत यात्रा का आगाज़ उत्तराखंड के चार दिवसीय यात्रा के साथ किया गया है , जहां उन्होंने देवभूमि के पावन शहर हरिद्वार में गंगा आरती के साथ इसकी सुरुवात की है । हरिद्वार में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा ढोल-नगाड़ों के भव्य स्वागत के बाद जनपद देहरादून में शेष तीन दिन की यात्रा पर देहरादून पहुँचने पर रिस्पना पुल पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता द्वारा सड़क कतारबद्ध होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया जिसमें उनके द्वारा भी आम जनता का अभिवादन स्वीकार किया गया , वही कार्यक्रम में मौजूद सीमांत विकासखंड भटवाडी के प्रमुख श्रीमती विनीता रावत एवं गंगोत्री विधानसभा के तेज तर्रार युवा नेता पूर्व जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत ने देव भूमि उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का मां गंगा के मायके से ले जाया गया गंगाजल भेंटकर उनका स्वागत किया गया और अपने क्षेत्र के विभिन्न समस्याएं रखीऔर भविष्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद लिया

error: Content is protected !!