टिहरी -सौंप-सीताकोट मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत

Share Now

टिहरी। टिहरी जिले में भिलंगना ब्लॉक के सौंप-सीताकोट मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक सामान खरीदारी करने के लिए घर से चमियाला बाजार जाने के लिए निकले थे।

घटना रविवार शाम करीब पौने चार बजे की बताई जा रही है। कार संख्या पीबी 07 बीक्यू-5705 सौंप गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सीधे 300 मीटर गहरी में गिर गई। हादसे में सरकंडा गांव निवासी वाहन चालक अरविंद रावत (35) पुत्र भगवान सिंह और सौंप गांव निवासी धनपाल उर्फ डब्बू (26) पुत्र प्रकाश लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सौंप गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। किसी तरह शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजे जा रहे है। मृतक धनपाल पंजाब के एक होटल में नौकरी करता था। वह अप्रैल में ही अपने घर आया था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वह वापस नहीं जा सका। अरविंद रावत घनसाली क्षेत्र में वाहन चालक का काम करता था। सुनसान स्थान पर दुर्घटना होने की वजह से दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

error: Content is protected !!