टिहरी के दो जांबाज़ उप निरीक्षकों को मिला प्रमोशन, एसएसपी ने कंधों पर लगाए स्टार
टिहरी गढ़वाल — टिहरी जिले की पुलिस विभाग को आज गर्व का क्षण मिला, जब दो काबिल उप निरीक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। एसपी आयुष अग्रवाल ने विधिवत रूप से दोनों अधिकारियों को उनके कंधों पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।

प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में श्री अनिरुद्ध मैठाणी एवं नरेंद्र गहलावत शामिल हैं। अनिरुद्ध मैठाणी वर्तमान में पुलिस का र्यालय में पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) के पद पर तैनात हैं, जबकि नरेंद्र गहलावत हिंडोलाखाल क्षेत्र का प्रभार संभाल रहे हैं।
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, “इन दोनों अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मेहनत से पुलिस विभाग को गर्व है। हमें उम्मीद है कि ये अपने नए पद पर भी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ सेवा देंगे।”
इस पदोन्नति से टिहरी जिले की पुलिस टीम में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और अन्य अधिकारियों के लिए भी यह प्रेरणास्रोत बनकर उभरेगा।
